आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

मंगलवार, मार्च 25, 2014

अक्षिता (पाखी) का हैप्पी बर्थ-डे


25 मार्च, इस दिन का हमें बेसब्री से इंतजार रहता है।  


 आखिर, इस दिन हमारा हैप्पी बर्थ-डे जो है।  


वैसे हमारा बर्थडे जिस दिन पड़ता है, स्कूल की हालीडेज़ होती हैं। अत: हम अपना बर्थडे कभी स्कूल  में सेलिब्रेट  नहीं कर पाए।  पर इससे जुडी एक शानदार बात यह है कि अपने हैप्पी बर्थडे सेलिब्रेशन के अगले वीक ही हम अगली क्लास में प्रमोट हो जाते हैं।  इस बार तो हम क्लास 2 में चले जाएंगे। सो डबल सेलिब्रेशन का मौका बनता है।  

हमारे हैप्पी बर्थ-डे पर आप सभी के आशीर्वाद और प्यार का इंतज़ार  रहेगा !!







बुधवार, मार्च 19, 2014

फूलों की खूबसूरती

अरे वाह, कितना सुहाना मौसम है।  ठण्ड जा चुकी है और जो धूप अच्छी लगती थी, अब परेशान करती है।  खूब मस्ती करने और घूमने-फिरने के दिन। इस मौसम में चारों तरफ खिले फूल तो हमें बहुत प्यारे लगते हैं।  अपने लॉन में इन फूलों की सुंदरता को देखना, उन पर तितलियों और भौरों का मंडराना। .... मन तो करता है कि तितलियों को दौड़कर पकड़ लूँ। कई बार इनके पीछे भागती भी हूँ, पर ये तो हमसे भी तेज उड़ती हैं।  कभी इधर, कभी उधर   पर यदि हम इन्हें पकड़ लेंगे  तो फिर इनके पीछे दौड़ेंगे कैसे ! आप भी इन फूलों की खूबसूरती देखिये, आखिर क्लिक तो हमने किया है !!







Akshita (Pakhi) : पाखी की दुनिया को आप फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं :



रविवार, मार्च 16, 2014

होली जमकर खेलें


होली पर्व पर आप सभी को बधाइयाँ। 







होली जमकर खेलें, पर इको-फ्रेंडली होली से भी नाता जोड़ें। 


ये गुझिया आप सबके लिए। 


Akshita (Pakhi) : पाखी की दुनिया को आप फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं :




शनिवार, मार्च 15, 2014

छुट्टियों के दिन आये


हॉलिडेज़ किसे नहीं अच्छे लगते हैं। साल भर की पढाई, फिर एक्जाम्स और फिर लम्बी हॉलिडेज़। अब  हमारे भी एक्जाम्स 8 मार्च को ख़त्म  हो चुके हैं।  महीने के अंत  में रिजल्ट आउट होगा  और फिर नया क्लास।  इस बार हम क्लास 2 में चले जाएंगे।नई-नई  किताबें, नई  क्लास टीचर। .... कितना कुछ बदला-बदला और  नया सा लगता है। पर फ़िलहाल तो हॉलिडेज को इंजॉय करने के दिन हैं। सो गेट कूल !!   

Akshita (Pakhi) : पाखी की दुनिया को आप फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं :

रविवार, मार्च 02, 2014

शुरू हो गए एक्ज़ाम्स

इस समय हमारे एक्जाम्स चल रहे हैं। कल 3 मार्च को शुरू होकर ये 8 मार्च को ख़त्म हो जायेंगे। एक्जाम्स के लिए हमें मार्निंग में 7  बजे ही स्कूल पहुँच जाना होगा।  पर यह सोचकर बहुत ख़ुशी होती है कि एक्जाम्स के बाद  अब हम क्लास 2 में  जायेंगे।  


वाह, नई-नई  किताबें, नई  क्लास टीचर। .... कितना कुछ बदला-बदला और  नया सा लगता है।